मखदुमपुर: सुर सम्राट सीजन-5: जहानाबाद की शिवानी भट्ट बनीं विजेता, जिले का नाम किया रौशन
जहानाबाद जिले मखदुमपुर प्रखंड के बोकनारी कला गांव की प्रतिभाशाली छात्रा शिवानी भट्ट ने सुर सम्राट गायन प्रतियोगिता सीजन-5 का खिताब जीत लिया। औरंगाबाद के वृन्दावन रिजॉर्ट्स में आयोजित ग्रैंड फिनाले में उन्होंने “दिल चीज़ क्या है” और “मोहे पनघट पे” गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें स्कूटी पुरस्कार स्वरूप दी गई।