नवाबगंज: माती में दुर्गेश की मौत के मामले को लेकर परिजनों ने कोतवाली घेरने की कोशिश की, पुलिस ने भीड़ को रोका और दूर हटाया
माती कोतवाली क्षेत्र में विद्युत संविदा कर्मी दुर्गेश की संदिग्ध मौत के मामले में बुधवार को परिजनों और ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव करने का प्रयास किया। आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जुटी भीड़ को पुलिस ने कोतवाली परिसर के बाहर ही रोक दिया। दुर्गेश की मौत 9 जून की रात संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी।