सिमरिया: दुकान में घुसा विशालकाय 'विष खोपड़ा' मचा हड़कम्प , सिमरिया सरपंच ने सूझबूझ से किया रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा।
पन्ना के सिमरिया में आज शाम एक दुकान में विशालकाय 'विष खोपड़ा' (मॉनिटर लिजर्ड) घुसने से हड़कंप मच गया। आसपास अफरा-तफरी मचने पर दुकानदार ने तुरंत स्थानीय सर्पमित्र व सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र ध्रुवे को सूचना दी। सरपंच ने सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू कर जीव को जंगल में छोड़ा। उन्होंने ग्रामीणों से अंधविश्वास में न आकर पर्यावरण की रक्षा करने की अपील की।