शिकोहाबाद: शिकोहाबाद के योगेश यादव बने भाकिक्रांयू के ब्रज प्रांत अध्यक्ष
भारतीय किसान क्रांति यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा ने संगठन का विस्तार करते हुए योगेश यादव को ब्रज प्रांत का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए समर्थकों ने उन्हें बधाई दी। समर्थकों का कहना है कि योगेश यादव के नेतृत्व में अब क्षेत्र के किसानों की समस्याओं और उनकी आवाज को मजबूती के साथ उठाया जाएगा।