दरभंगा: अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
दरभंगा के समाहरणालय स्थित अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मानवाधिकार, लोकायुक्त, आरटीपीएस, न्यायालयों में लंबित वाद, मुख्यमंत्री जनता दरबार, एसी/डीसी बिल, सहकारिता, तथा जन शिकायत सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। यह जानकारी सोमवार को दोपहर 3 बजे दी।