गौतम बुद्ध नगर: फेस-2 थाना पुलिस ने वांछित गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई, ₹12 लाख की गाड़ी को बादलपुर क्षेत्र से किया कुर्क
नोएडा के फेस-2 थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए वांछित गैंगस्टर की बादलपुर क्षेत्र से आपराधिक गतिविधियों से धन अर्जित कर खरीदी गई अनुमानित ₹12 लाख की गाड़ी को कुर्क किया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। शातिर गैंगस्टर लंबे समय से जनपद में गिरोह बनाकर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।