गौतम बुद्ध नगर: ऊंचा अमीरपुर गांव के पास पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, मौके से ₹65,000 नगद व अन्य सामान बरामद
ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए जनपद में सूने पड़े घरों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹65000 नगद व अन्य सामान बरामद कर लिया है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से दीपचंद व शिबू के रूप में हुई है। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा जा रहा है।