गौतम बुद्ध नगर: सेक्टर-126 क्षेत्र में दबंगों ने आपसी विवाद में ऑटो रिक्शा चालक के साथ बीच सड़क पर जमकर मारपीट की, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर -126 क्षेत्र में उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब आपकी विवाद में दबंगों ने एक ऑटो रिक्शा चालक के साथ बीच सड़क पर जमकर मारपीट की। ऑटो रिक्शा चालक को गंभीर अवस्था में नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।