मुरलीगंज: बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, बैंकों में सघन जांच अभियान
मधेपुरा में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार को सभी बैंकों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।बैंक के अंदर और बाहर संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है, साथ ही सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की गई। मधेपुरा पुलिस का यह कदम सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।