बांदा: जौरही गांव में शराब के नशे में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिवार में मचा कोहराम
Banda, Banda | Apr 2, 2026 बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जौरही गांव मे शराब के नशे मे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को अपने कब्जे मे लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन गुरुवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।