मुख्यमंत्री जी ने विदिशा जिले की 271455 लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की
..
विदिशा जिले की 271455 महिलाओ के बैंक खातों में 39.80 करोड रुपये की राशि पहुंची
..
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के मुख्य आतिथ्य में आगर मालवा में आयोजित लाड़ली बहनों को राशि अंतरण एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री जी ने आज आगर मालवा में आयोजित कार्यक्रम से 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1,835 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता लोढ़ा ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से विदिशा जिले की 271455 महिलाओ के बैंक खातों में 39.80 करोड रुपये की राशि अंतरित की है।
इस दौरान जनपद पंचायत बासौदा की 40537, ग्यारसपुर की 24307, कुरवाई की 27343, लटेरी की 25548, नटेरन की 33169, सिरोंज की 36586, विदिशा की 29352, नगरपालिका गंजबासौदा की 11954,सिरोंज की 8748, विदिशा की 25564, नगर परिषद कुरवाई की 2986, लटेरी नगर परिषद की 3332, शमाशावाद नगर परिषद की 2029 मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं के खाते मे राशि अंतरित हुई है। राशि अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विदिशा के एनआईसी वीसी कक्ष में भी किया गया इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता लोढ़ा सहित लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाएं मौजूद रहीं। #Vidisha
19 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Sep 13, 2026