आगरा। करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए बुद्धा पार्क का उद्देश्य लोगों को भगवान बुद्ध और महापुरुषों के जीवन एवं विचारों से प्रेरणा लेने का अवसर देना है। इसी बीच भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर चढ़कर एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर की गई हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों और महापुरुषों की प्रतिमाओं के प्रति सम्मान और मर्यादा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
NHP भारत वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। संबंधित अधिकारियों की प्रतिक्रिया सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
.
.
.
.
#Agra #AgraNews #BuddhaPark #LordBuddha #GautamBuddha #ViralVideo #AgraViralVideo #UttarPradesh #UPNews #Buddha #BreakingNews #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Sep 14, 2026