नारायणपुर: नारायण पूरा में दुकान में घुसकर व्यापारी पर किया हमला, एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज
कस्बे के नारायणपुर रोड स्थित साइकिल व गारमेंट्स की दुकान में घुसकर व्यापारी व कर्मचारियों से मारपीट का मामला सामने आया है। कर्मचारी मनोज मेघवाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज किया। परिवादी के अनुसार, सोमवार को हुए विवाद के बाद मंगलवार को 10–12 युवक तीन गाड़ियों में आकर दुकान में घुसे और मारपीट की ।