Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
image
image
image
image
image

भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर मंथन - गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर पहुंचे कलश का किया स्वागत, कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान Bushahr Today TV रिकांगपिओ/किन्नौर। भारतीय जनता पार्टी जिला किन्नौर की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष यशवंत नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक के दौरान संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में किन्नौर पहुंचे पवित्र कलश का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर गुरु रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और विफलताओं को आम लोगों के बीच प्रभावी ढंग से रखा जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी तथा भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Ani, Kullu | Aug 7, 2026
भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर मंथन - गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर पहुंचे कलश का किया स्वागत, कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान Bushahr Today TV रिकांगपिओ/किन्नौर। भारतीय जनता पार्टी जिला किन्नौर की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष यशवंत नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक के दौरान संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में किन्नौर पहुंचे पवित्र कलश का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर गुरु रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और विफलताओं को आम लोगों के बीच प्रभावी ढंग से रखा जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी तथा भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। - Ani News