गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर 18 वारंटी और 24 अन्य आरोपी गिरफ्तार
गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।एसएसपी सुशील कुमार ने गुरुवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से विशेष अभियान मे हत्या कांड, बलात्कार कांड,हत्या का प्रयास कांड, NDPS एक्ट सहित अन्य कांडों में 42 को गिरफ्तार किया।