चकाई: चकाई में वज्रपात से टोला सेवक की मौत, पत्नी गंभीर रूप से झुलसी, देवघर रेफर
Chakai, Jamui | Aug 2, 2026 चकाई थाना क्षेत्र के परांची पंचायत अंतर्गत कोकहरा गांव में रविवार दोपहर दो बजे आई तेज बारिश और वज्रपात ने एक हंसता-खेलता परिवार उजाड़ दिया। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोकहरा में पदस्थापित टोला सेवक प्रकाश तुरी 36 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गुड़िया देवी 30 वर्ष गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के वक्त प्रकाश तुरी अप