महोबा: जिला पुरुष चिकित्सालय परिसर में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने नशा मुक्ति अभियान चलाया, नुक्कड़ नाटक से संदेश दिया
Mahoba, Mahoba | Jun 2, 2026 महोबा जिला पुरुष अस्पताल परिसर में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। ब्रह्मकुमारी मीरा ने कहा कि नशा मानव जीवन को बहुत नुकसान पहुंचा रहा है। कैंसर, टीबी, दमा जैसी गंभीर बीमारियां नशे के कारण ही हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आज जो धन नशे में बर्बाद हो रहा है, अगर उसकी बचत की जाए तो परिवार की समृद्धि और उन्नति होगी।