एत्मादपुर: नगला ताल में घर में घुसकर पिता-पुत्री पर लाठी-डंडों से हमला, दांत से काटकर किया घायल, 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Etmadpur, Agra | Jan 3, 2026 थाना बरहन क्षेत्र के नगला ताल गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक राय होकर घर में घुसकर पिता-पुत्री के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की। बीच-बचाव करने पर युवती को भी पीटा गया। एक आरोपी ने पिता की बांह में दांत से काटकर गंभीर घायल कर दिया। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।