एत्मादपुर: AI फोटो-वीडियो से तेंदुए की अफवाह, वन विभाग सतर्क, पिंजरा लगाया, गलत सूचना फैलाने वालों पर कार्रवाई, गढ़ी जस्सा का मामला
Etmadpur, Agra | Jan 4, 2026 वन विभाग के डिप्टी रेंजर महेंद्र सिंह ने बताया कि तेंदुए की सूचना पर एहतियातन पिंजरा लगाया गया है। वायरल फोटो और वीडियो प्रथम दृष्टया एआई से बने प्रतीत हो रहे हैं, जिनकी जांच की जा रही है। अब तक किसी ग्रामीण ने तेंदुए को प्रत्यक्ष देखने की पुष्टि नहीं की है। सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग की टीम मौके पर डटी है। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।