एत्मादपुर: गांव गढ़ी सहजा और गढ़ी जस्सा में तेंदुआ दिखने का दावा, सीसीटीवी फुटेज से दहशत, गांव में सर्चिंग ऑपरेशन जारी
Etmadpur, Agra | Jan 3, 2026 आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के गांव गढ़ी सहजा व गढ़ी जस्सा में तेंदुआ दिखने का ग्रामीणों द्वारा दावा किए जाने से दहशत फैल गई है। किसानों के अनुसार चार दिन पहले आलू के खेत में किसान गुड्डू पर जंगली जानवर ने हमला किया था। शुक्रवार रात सीसीटीवी में तेंदुए जैसा जानवर दिखने की चर्चा के बाद पुलिस व वन विभाग सर्चिंग में जुटे हैं।