सदर: गंदगी मिलने पर वाराणसी नगर आयुक्त ने दो सफाई निरीक्षकों का वेतन रोका, जारी किया नोटिस
Sadar, Varanasi | Jun 22, 2026 वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने पांडेयपुर और पहाड़ियां वार्ड के निरीक्षण में व्यापक गंदगी मिलने पर दो सफाई निरीक्षकों के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। पांडेयपुर के सफाई निरीक्षक सुजीत कुमार गुप्ता और सारनाथ क्षेत्र के सफाई निरीक्षक अश्विनी कुमार वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन कार्यदिवस में स्पष्टीकरण मांगा गया है।