लालगंज: लीलापुर पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट, गाली-गलौज व धमकी के मामले में आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया
लीलापुर थाना क्षेत्र के लच्छी का पुरवा डांडी गांव निवासी विक्रम प्रताप सरोज पुत्र बृजलाल सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती बाइस मार्च की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के विशाल, मोनू पुत्रगण रामसेवक तथा रामपियारी पत्नी रामसेवक, माला देवी समेत आधा दर्जन लोग उसके दरवाजे पर पहुंचे और हमलावर हो उठे। आरोपियों ने पीडित व उसकी मां