जयसिंहपुर: मूंगर गांव में नारी शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक किया गया
मूंगर गांव में आयोजित नारी शक्ति कार्यक्रम में रूद्र नारी उत्थान सेवा समिति की अध्यक्ष डॉ. जया सिंह ने महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बेटियों की शिक्षा, महिला संगठन और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने पर विशेष जोर दिया।