कोंडागांव: चिंगनार में लगा जनसमस्या निवारण शिविर, ग्रामीणों को मिला शासकीय योजनाओं का लाभ, सांसद और विधायक हुए शामिल
राज्य शासन के निर्देशानुसार गुरुवार को कोंडागांव जिले के फरसगांव विकासखंड अंतर्गत दूरस्थ ग्राम चिंगनार में शासकीय योजनाओं का लाभ ग्रामवासियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर सांसद भोजराज नाग और केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए।