गोवर्धन: मथुरा पुलिस का ऐतिहासिक कीर्तिमान, पुरुषोत्तम मास में साढ़े 6 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए सुगम दर्शन
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि अकेले गोवर्धन क्षेत्र में 2.5 करोड़ भक्तों ने गिरिराज महाराज की परिक्रमा की। वहीं अभेद्य सुरक्षा घेरे के बीच 3 करोड़ श्रद्धालुओं ने 84 कोसी परिक्रमा को सुखद अनुभूति के साथ पूर्ण किया, जबकि राधा-रानी की नगरी बरसाना में 1 करोड़ भक्तों ने लाडली जी के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।