इगलास: इगलास मंगलायतन विश्वविद्यालय में डिजिटल युग में हिंदी की प्रासंगिकता पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया
Iglas, Aligarh | Sep 14, 2026 इगलास मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा संचालित रेडिया नारद पर हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय डिजिटल युग में हिंदी की प्रासंगिकता रहा। कार्यक्रम की शुरुआत छोटी बालिका खनक कौशिक ने अपनी सुंदर कविता पाठ से की, जो इस प्रसारण का मुख्य आकर्षण रही।