जगदलपुर: कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने प्रेस वार्ता में बीजेपी सरकार पर बोला हमला, कहा- सरकार ने बिगाड़ा आम जनता का बजट
शुक्रवार को राजीव भवन जगदलपुर में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण महंगाई बढ़ गयी है मोदी सरकार ने एक बार फिर कमर्शियल गैस के दाम में 195 रू.की बढ़ोतरी कर दिया।इसके पहले तीन महीने में कमर्शियल गैस के दाम में 525 रू. की बढ़ोतरी हुई थी।