हाथरस: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी Dr. आलम के निर्देशन में गांव चुरसेन में झोलाछाप डॉक्टर की दुकान पर कार्रवाई, लगाए गए चस्पा
चंदपा थाना क्षेत्र के गांव चुरसेन में सोमवार दोपहर 3:30 बजे के लगभग स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉक्टर आलम के निदेशन में झोलाछाप डॉक्टर की दुकान पर टीम द्वारा कार्रवाई की गयी है जिससे आसपास के झोलाछाप डॉक्टरों में खलबली मच गई इसी झोलाछाप डॉक्टर की दुकान का वीडियो रविवार वायरल हुआ था जिसमें दुकान के बाहर चारपाईयों पर मरीज के बोतल चढ़ती हुई दिखाई दी थी!