लखीसराय: पुरानी बाजार, चितरंजन रोड से निकाली गई श्री साईं पालकी शोभायात्रा
लखीसराय पुरानी बाजार, चितरंजन रोड स्थित कार्यानंद नगर में शिरडी साईं बाबा मंदिर के आठवें वार्षिक उत्सव के अवसर पर श्री साईं मंदिर निर्माण समिति की ओर से भव्य साईं पालकी शोभा यात्रा का आयोजन रविवार की संध्या 7:00 बजे किया गया।यह शोभा यात्रा कार्यानंद नगर से शुरू होकर थाना चौक होते हुए नया बाजार से वापसी में मंदिर में समापन किया गया।