दरभंगा: बैगनी हॉल्ट अस्तित्व में आया, दरभंगा के सांसद और रेलवे अधिकारियों ने किया लोकार्पण
सकरी हसनपुर रेलखंड पर बहुप्रतीक्षित बैगनी हॉल्ट रविवार को अस्तित्व में आ गया। इसके साथ ही इस हॉल्ट पर ट्रेनों का ठहराव शुरू हो गया। रेलवे मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दरभंगा के सांसद सह रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डॉ गोपाल जी ठाकुर ने रेलवे अधिकारियों के साथ इसका संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। इस बात की जानकारी सांसद ने रविवार को दोपहर 3 बजे दी।