दरभंगा: बिहार के लघु जल संसाधन मंत्री संतोष सुमन दरभंगा पहुंचे, विपक्ष पर साधा निशाना
लघु जल संसाधन मंत्री संतोष सुमन शनिवार को दोपहर 1.30 बजे दरभंगा पहुंचे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए विधानसभा 22 सम्मेलन की जानकारी दी और साथ ही आने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी में विपक्ष को आड़े हाथों लिया। मंत्री ने कहा कि हमारा विधानसभा 22 सम्मेलन चल रहा है, उसी कड़ी में कुशेश्वरस्थान में भी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।