दरभंगा: लहेरियासराय बाल सुधार गृह में संदिग्ध अवस्था में एक की मौत, DMCH में कर्मी ने दी जानकारी
दरभंगा के लहेरियासराय में स्थित बाल सुधार गृह में संदिग्ध अवस्था में एक की मौत हो गई। वहीं जैसे ही बल सुधार गृह के प्रत्यकदर्शियों ने उसे शौचालय में रस्सी से लटका हुआ देखा तो वहां उन लोगों ने हल्ला हंगामा किया। बाल सुधार गृह के कर्मी के द्वारा आनन फानन में उसे DMCH लाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह रविवार को दिन के 11 बजे जानकारी दी गई।