इटावा: अवैध खनन परिवहन में एसपी ग्रामीण ने पकड़े 5 डंपर, 25 ऑटो ओवर लोडिंग में सीज, तीसरे दिन कार्रवाई से मचा हड़कंप
Etawah, Etawah | Apr 11, 2026 अवैध खनन परिवहन, ओवर लोडिंग और बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों के खिलाफ शनिवार को आगरा-कानपुर हाईवे पर संघन अभियान चलाया गया। बकेवर के पंचशील ढाबा पर ASP ग्रामीण श्रीषचन्द्र एवं सीओ भरथना रामदबन मौर्या के नेतृत्व में पांच मौरग, गिट्टी भरे डंपरो और 25 ऑटो को चालकों द्वारा प्रपत्र न दिखा पाने पर सीज किया गया। कार्यवाही से हड़कंप मच गया।