अशोक नगर: मुड़रा गांव में घर में काम करते समय 23 वर्षीय महिला को सांप ने काटा जिला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर जिले के मुडरा गांव में एक महिला को घर में काम करते समय सांप ने काट लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार मुडरा गांव निवासी निकिता पति विशाल रजक उम्र 23 वर्ष सोमवार को सुबह 6 बजे अपने घर में काम कर रहीं थीं इसी दौरान जहरीले सांप ने पैर में काट लिया। परिजनों को पता चला तो महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसका उपचार चल रहा है।