मंडला: बड़ चौराहा से पंजाब नेशनल बैंक मार्ग पर बीच सड़क कचरे का ढेर, व्यापारियों की लापरवाही
Mandla, Mandla | Apr 20, 2026 नगर पालिका क्षेत्र के बड़ चौराहा से पंजाब नेशनल बैंक जाने वाले मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह लगभग 9:00 बजे अव्यवस्था का नजारा देखने को मिला। सड़क के बीचों-बीच कचरे का ढेर लगा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि आसपास के कुछ व्यापारियों की लापरवाही के कारण कचरा खुले में सड़क पर फेंका जा रहा है।