बांका: धर्मपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट, दो बहनें ज़ख्मी
Banka, Banka | Apr 21, 2026 धर्मपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो महिलाओं के साथ मारपीट की गई। मारपीट में दोनों महिला जख्मी हो गई जख्मी महिला का प्राथमिक उपचार मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे सदर अस्पताल में किया गया। जख्मी महिला छोटी कुमारी ने बताया कि वह अपनी बहन बबली कुमारी और अन्य परिवार के सदस्यों के साथ भोज खाकर घर वापस लौट रही थी।इस दौरान भरत यादव,जनार्दन यादव ने मारपीट किया।