सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के पवई गांव के पास तेज रफ्तार स्कूटी के असंतुलित होकर फिसलने से सवार युवती घायल
सरीला तहसील में जरिया थाना क्षेत्र के पवई गांव के पास तेज रफ्तार स्कूटी के असंतुलित होकर फिसलने से उसमें सवार एक युवती सड़क पर गिरकर घायल हो गई। जिसे मौके पर मौजूद लोगों के माध्यम से आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।