तरबगंज: जगदीशपुर कटरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
तरबगंज डुमरियाडीह हाइवे पर गुरुवार देर शाम एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक अजय चौहान पुत्र राम मूरत निवासी ग्राम चंदहा किसी कार्य से जगदीशपुर कटरा गया था। सूचना पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे दीवान गिरिजेश यादव ने घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया है। वहीं, अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।