तरबगंज: अचलपुर चौराहे के पास अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, एक अन्य हुआ गंभीर रूप से घायल
अशोकपुर परसहवा निवासी अतुल कुमार पांडेय पुत्र दीनानाथ 29 वर्ष और मैंक पांडेय पुत्र गंगाधर 15वर्ष एक बाइक सवार होकर अचलपुर एक निमंत्रण में गया था। निमंत्रण से घर जाते समय गोंडा-अयोध्या हाईवे अचलपुर चौराहे के पास एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया, जिसमें अतुल पांडेय की मौत हो गई और मैंक पांडेय का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।