तरबगंज: लोलपुर निवासी लापता छात्र-छात्राओं का नहीं लग सका कोई पता पुलिस चौथे दिन भी कर रही तलाश
बस्ती विक्रमजोत में स्थित दुर्गा देवी स्मारक शिक्षण संस्थान के फेयरवेल पार्टी में शामिल होने के लिए घर से निकले थे।तीनों बच्चे स्कूल की बस में सवार होकर स्कूल पहुंचे थे। स्कूल का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद स्कूल की बस बच्चों को छोड़ने गांव पहुंची तो तीनों बच्चे नहीं आए थे। पुलिस चौथे दिन भी बच्चों की खोजबीन में जुटी हुई है।