तरबगंज: नगवा गांव में एक घर में घुसकर चोरों ने नगदी समेत लाखों का सामान किया चोरी,पीड़ित की तहरीर पर जांच में जुटी पुलिस
नगवा गांव निवासी घिर्राऊ यादव ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया की बुधवार की रात्रि में करीब तीन बजे अज्ञात चोर उनके घर में घुस कर कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ कर उसमें रखा सोने की नथुनी, सीकड़,अंगूठी पायल समेत लाखों का जेवर तथा बॉक्से में रखा आठ हजार रुपए नगद उठा ले गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की तहरीर मिली जांच की जा रही।