गोविंदगढ़: खेड़ाबास में अतिक्रमण हटाने पहुंची जेसीबी का ग्रामीणों ने किया विरोध, समझाइश के बाद अभियान चला
गोविंदगढ़ के खेड़ाबास क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर एक बजे सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए मंगलवार को प्रशासन की टीम जेसीबी मशीन के साथ पहुंची। कार्रवाई शुरू होते ही ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।