पालीगंज: भेहरिया इंग्लिश के पास ट्रक से कुचलकर बच्चे की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम
Paliganj, Patna | Apr 26, 2026 पालीगंज क्षेत्र अंतर्गत भेहरिया इंग्लिश गांव के पास सड़क पार करने के दौरान ट्रक ने एक बच्चे को कुचल दिया। इस हादसे में बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान बिंदा चौधरी के 5 वर्षीय पुत्र अनुराग कुमार के रूप में की जा रही है। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर विरोध जताया है। मामला रविवार की दोपहर 1:25 के करीब की है।