भिवानी: सीएम फ्लाइंग दल ने पटवार भवन में अनियमितताओं के चलते की छापेमारी, विभाग का रिकॉर्ड जांचा; मिली कई खामियां
सीएम फ्लाइंग दल द्वारा भिवानी के पटवार भवन में अनियमितताओं के चलते की छापेमारी की गई। पटवार भवन का रिकॉर्ड जांचा गया तो टीम ने पाया कि कार्यालय में कुल 6 पटवारी कार्यरत हैं। टीम को मौके पर 3 पटवारी मिले, तो 3 लेट लतीफ पहुंचे। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने 213 इंतकाल और 253 फैमिली आईडी से संबंधित कार्य अधूरे पाए।