कुंडम: त्योहारों से पहले कुंडम पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल के साथ रात्रि गश्त, वारंटियों की तलाश तेज
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जबलपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर कुंडम थाना प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सघन रात्रि गश्त शुरू की गई है। पुलिस बल द्वारा संवेदनशील इलाकों में लगातार भ्रमण कर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी