महसी: इंडियन बैंक शाखा इमामगंज से मृत महिला के खाते से 10 माह बाद निकाले गए ₹40,000, बेटे ने की शिकायत
शिवपुर ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत सोहबतिया ग्राम पंचायत के टांडपुरवा निवासी सुंदरी देवी पत्नी अमेरिका प्रसाद उम्र लगभग 74 वर्ष का एक बचत खाता संख्या 21516537181 इंडियन बैंक की शाखा इमामगंज में संचालित था।सुंदरी देवी की मृत्यु 12-12-2022 को हो गयी थी।मृतका के खाते में 46179 रुपये जमा थे। मृत्यु के लगभग 10 माह बाद 21-10-2023 को दो बार में 40 हजार रूपए निकाले गए।