महसी: चौखडिया गांव में बंदरों का आतंक, लोगों पर हो रहे हमले, दर्जनों ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
महसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत चौखड़िया गांव में 2000 से अधिक बंदरों का तादाद उत्पाद मचा रहा है। बच्चों महिलाओं व बुजुर्गों पर हमला कर रहे हैं। खेतों में लगी फसल को भी नष्ट कर दे रहे हैं। बच्चे विद्यालय नहीं जा पाते। जिससे आहत दर्जनों ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पहुंच बंदरों से निजात दिलाने की गुहार लगाई और मांग पत्र सौंपा।