महसी: सिकन्दरपुर गांव के पास छठे भेड़िए का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
महसी इलाके में बीते दो माह से भेड़ियों का आतंक बना हुआ है।गुरुवार सुबह करीब नौ बजे छठे भेड़िया का वीडियो सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। दावा किया जा रहा है कि कल शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच महसी क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के पास छठा भेड़िया कैमरे में क़ैद हुआ है। बताया जा रहा है कि अब तक के सबसे खतरनाक भेड़िये की तस्वीरें सामने आयी हैं।