महोबा: महोबा तहसील में जिला अधिकारी की अध्यक्षता में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, सुनी गई फरियादियों की समस्याएं
Mahoba, Mahoba | Jun 6, 2026 तहसील महोबा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में किया गया। इसमें एसपी शशांक सिंह, एडीएम कुंवर पंकज, सीडीओ बलराम कुमार, एसडीम महोबा शिवध्यान पांडे द्वारा लोगों की समस्याओं को सुना गया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण तथा संतुष्टि के आधार पर किया जाए।