सिविल लाइन्स: कुचा घासीराम से एक करोड़ के गहने लेकर फरार नौकर को स्पेशल स्टाफ ने कश्मीरी गेट से गिरफ्तार किया: डीसीपी
डीसीपी राजा बांठिया ने 25 नवंबर की दोपहर करीब 3:00 बजे मीडिया को बताया कि 18 नवंबर को कुचा घासीराम इलाके से अपने मालिक का एक करोड़ के गहने लेकर फरार नौकर को स्पेशल स्टाफ की टीम ने गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान 39 वर्षीय अमित वर्मा के तौर पर हुई है पिछले 10 साल से अपने मालिक के पास काम कर रहा था उसके पास से चोरी के सारे गहने भी बरामद कर लिया गया है